मऊ में मदिरा की 20 दुकानों में से 7 दुकानो का नहीं हुआ आवंटन

0
5

 

👉20 दुकानों के सापेक्ष कुल 13 दुकानों के आवंटन हेतु आए आवेदन, 7 दुकान खाली

मऊ। जिलाधिकारी की उपस्थिति में लटरी के माध्यम से मदिरा की देशी /विदेशी 13 दुकानों के आबंटन का कार्य किया गया। विज्ञापित 20 दुकानों के लिए प्रकाशित थी। सत् दुकानों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। 13 दुकानों का आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे 4 देसी शराब एवं 09 कंपोजिट शॉप की दुकान थी।

विज्ञापित 20 दुकानों के सापेक्ष 07 दुकानों हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे। 4 देसी शराब की दुकानों में 1 नई एवं 3 पुरानी दुकान थी। ई लॉटरी के माध्यम से आवंटित दुकाने हलधरपुर ओम प्रकाश यादव, गुलौरी फौजदार, हनुमानगंज संगीता सोनकर, राजू चौक नुरुल्लापुर शशिविंद सिंह के नाम से आवंटित हुआ। इसके अलावा कंपोजिट दुकानों हेतु ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन किए गए जिनमें भुजई मोड आकांक्षा सिंह, बड़ागांव आशा जायसवाल, ख़्वाजाजहांपुर युधिष्ठिर राय, शहरोज शकुन्तला देवी, वलीदपुर वीरेन्द्र सिंह, उमटी बाजार फूलमती देवी, भिखारीपुर अशोक कुमार यादव, प्यारपुर बब्बन राजभर, सेहबारपुर शोभा देवी के नाम आवंटित हुआ।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि देसी शराब एवं कंपोजिट शॉप के कुल 13 दुकानों हेतु 462 आवेदकों के माध्यम से 640 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे इसके पूर्व कुल 20 दुकानों हेतु नियमानुसार विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था जिसमें 7 दुकानों हेतु कोई भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए। इस दौरान जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र, जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी आबकारीआयुक्त/जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, सीओ सिटी कृष राजपूत, समस्त आबकारी निरीक्षक एवं समस्त आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here