नेपाल चुनाव की मतगणना अंतिम चरण में, आरएसपी को दो तिहाई की बड़ी बढ़त

0
7

काठमांडू। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए ५ मार्च को हुए चुनाव के बाद शुरू हुई मतगणना अब अपने अंतिम दौर में है। अब तक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 123 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है और 2 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मतगणना के शुरुआती चरण से ही मजबूत बढ़त बनाए रखने वाली आरएसपी ने 165 सीटों में से 156 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है, जिससे वह चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिखाई दे रही है। दूसरे स्थान पर रही नेपाली कांग्रेस ने अब तक 16 सीटों पर जीत हासिल की है और एक अन्य सीट पर बढ़त बनाए हुए है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) ने 7 सीटें जीती हैं और 3 सीटों पर आगे चल रही है।

इसके अलावा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (पूर्व नाम माओवादी) ने भी 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने एक और एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने सीट जीती है। श्रम शक्ति पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है और दो अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here