नेपालः राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे

0
5

 

काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल शुक्रवार दोपहर 3 बजे देश के संघीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से संसद सचिवालय को पत्र भेजकर इस संबोधन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति भवन के सचिव महादेव पन्थ द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह संबोधन मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर दिया जाएगा। संयुक्त बैठक में प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा- दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे।

नेपाल के संविधान की धारा 95 में राष्ट्रपति के संबोधन संबंधी प्रावधान किया गया है। इस धारा में ‘राष्ट्रपति द्वारा संबोधन’ शीर्षक के तहत लिखा है, ‘राष्ट्रपति संघीय संसद के किसी एक सदन की बैठक या दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर सकते हैं और इसके लिए सदस्यों की उपस्थिति आह्वान कर सकते हैं।’

Advertisement

संसद सचिवालय ने बताया कि आज रात से ही संघीय संसद के दोनों सदनों के चालू अधिवेशन को समाप्त करने की तैयारी है। उपसभामुख के चयन के बाद संसद के दोनों सदनों का अधिवेशन समाप्त किया जाएगा।

सरकार ने संसद के शीतकालीन अधिवेशन को समाप्त कर बजट अधिवेशन की तैयारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here