Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने किया खुले युद्ध का ऐलान

0
1
pakistan-afghanistan-war:-पाकिस्तान-के-रक्षा-मंत्री-ख्वाजा-ने-किया-खुले-युद्ध-का-ऐलान
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने किया खुले युद्ध का ऐलान
Image Source : X@DOCDIAMONDDON00 पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर हमले के बाद उठती आग की लपटें और धुआं।

इस्लामाबादः इस्लामाबादः अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर बृहस्पतिवार की आधीरात बाद एयरस्ट्राइक करने वाले पाकिस्तान ने अब खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक एक्स पोस्ट के माध्यम से अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान किया है। ख्वाजा ने कहा, “अब हमारे और तुम्हारे बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है। अब दमा…दम मस्त कलंदर होगा।”

ख्वाजा आसिफ अफगानिस्तान पर लगाया भारत का प्रॉक्सी होने का आरोप

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ” नाटो बलों की वापसी के बाद यह उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति आएगी और तालिबान का फोकस अफगान लोगों और क्षेत्रीय शांति पर होगा। मगर तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कालोनी बना दिया। उन्होंने दुनियाभर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने ही लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। उन्होंने महिलाओं को वे अधिकार छीन लिए जो इस्लाम ने उन्हें दिए हैं। पाकिस्तान ने प्रत्यक्ष रूप से और मित्र देशों के माध्यम से स्थिति को सामान्य रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसने पूर्ण कूटनीति की। लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया। 

हम आपके अंदर-बाहर का जानते हैं…अल्लाह हू अकबर

ख्वाजा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “आज जब पाकिस्तान पर आक्रामकता से निशाना बनाने की कोशिशें की जा रही हैं… अल्हम्दुलिल्लाह, हमारी सेनाएं इस समय निर्णायक जवाब दे रही हैं। अतीत में पाकिस्तान की भूमिका सकारात्मक रही है। उसने 50 वर्षों तक 50 लाख अफ़ग़ानों को शरण दी है। आज भी लाखों अफ़ग़ान हमारी धरती पर अपना गुज़ारा कमा रहे हैं। हमारे सब्र का प्याला भर चुका है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है। अब “दमादम मस्त कलंदर” होगा। पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके अंदर-बाहर का जानते हैं। अल्लाहु अकबर।  “

Latest World News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here