वाहन चेकिंग में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

0
7

देवरिया। थाना लार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दाैरान 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (लगभग 907 लीटर) बरामद की है। पुलिस ने दो आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बुधवार को प्रातःकाल संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुतावर मोड़ के पास बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली।

पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसमें 49 पेटी ऑफिसर्स चॉइस, 49 पेटी 8 पीएम, 2 पेटी मैकडॉवेल्स, 2 पेटी ओल्ड मोंक तथा 3 पेटी ओल्ड मोंक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से प्रदीप कुमार पुत्र रामनाथ गौड़ निवासी बभनी सकरापार थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया तथा नीरज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी गोपलापुर थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here