प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिले शव

0
6

 

 

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में मां-बेटे के रक्तरंजित शव साेमवार काे कमरे में मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि मृतक की पहचान पारा हमीदपुर गांव निवासी शिवपत्ती मौर्या (40) और उनके बेटे अयान (12) के रूप में हुई है। थानेदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक महिला शिवपत्ती का पति दिनेश रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। आज (साेमवार) सुबह एक शटरिंग मिस्त्री जब मृतक महिला के घर के पास से गुजर रहा था, तो उसकी नजर खिड़की से अंदर पड़े शवों पर पड़ी। उसने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और माैका मुआयना किया। शुरूआती छानबीन में मां-बेटे की हत्या किसी धारदार हथियार से वार कर किए जाने की बात सामने आ रही है।

थानेदार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here