भाजपा विधायक बिमान घोष के खिलाफ एफआईआर, विधायक ने बताया आईपैक की साजिश

0
4

हुगली। पुरसुरा के भाजपा विधायक बिमान घोष के खिलाफ स्थानीय थाने में आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि विधायक बिमान घोष ने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए इसे आईपैक की साजिश करार दिया है।

रविवार सुबह भाजपा विधायक ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा, ” पूरा प्रकरण फर्जी है। शिकायतकर्ता आईपैक के लोगों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मैने भी शिकायत करने वालों के खिलाफ मानहानि का मामला किया है।”

दरअसल शनिवार को सुशांत सरकार नामक व्यक्ति ने पुरसुरा के विधायक के खिलाफ थाने में आर्थिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 की शुरुआत में बिमान घोष ने उनसे तीन लाख रुपए लिए और बार बार पैसे वापस मांगने के बाद भी विधायक उन्हें उनके पैसे नहीं लौटा रहे हैं। इसलिए उन्होंने मामले में पुलिस से हस्तक्षेप करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि वे स्वामी असीमानंद के भाई हैं और वे चाहते हैं कि भाजपा स्वच्छ छवि के लोगों को अपना उम्मीदवार बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here