असम में स्टार प्रचारकों की आमद तेज, आज आएंगे राजनाथ सिंह

0
7

 

गुवाहाटी।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को असम दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य में इन दिनों एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आगमन से चुनावी माहौल और भी गरमा गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—दोनों ही दलों के शीर्ष नेता असम पहुंचकर चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले से ही राज्य में मौजूद हैं, जो भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात असम पहुंचेंगे। उनका विमान रात 8:40 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरेगा, जहां राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बाबूलाल मरांडी, स्मृति ईरानी भी आज विभिन्न चुनावी सभाओं में हिस्सा लेते हुए भाजपा के लिए प्रचार चलाएंगी।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कल असम पहुंचेंगी। वह कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगी, जिससे राज्य में चुनावी मुकाबला और भी तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here