पेड्डी’ की शूटिंग में घायल हुए राम चरण

0
5

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए थे। हालांकि, अब उनकी टीम ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए बताया है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह हादसा 24 मार्च को एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण को एक आंख के ऊपर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। टीम के सूत्र ने स्पष्ट किया कि चोट आंख में नहीं, बल्कि उसके ऊपर लगी है और अभिनेता की आंख पूरी तरह सुरक्षित है। इस खबर के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

चोट लगने के बावजूद राम चरण ने शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया और वह जल्द ही सेट पर लौट आए। ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया जा रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं और इसमें जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत होगा और इसमें शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीजर 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर जारी किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here