बॉलीवुड में छाने को तैयार रामचरण

0
5

 

भारतीय सिनेमा के दो बड़े नाम संजय लीला भंसाली और रामचरण एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आने जा रहे हैं। हाल ही में रामचरण को मुंबई में भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया, जिसके बाद इस संभावित सहयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक भव्य ऐतिहासिक जंगल एडवेंचर ड्रामा पर काम करने की तैयारी में हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले साल 2024 में दोनों ने अमीश त्रिपाठी की किताब ‘लेजेंड ऑफ सुहेलदेव’ पर आधारित एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। अब एक नई कहानी के साथ यह जोड़ी फिर से साथ आ रही है, जो पहले ‘राउड़ी राठौर 2’ के रूप में शुरू होने वाली थी। इसकी मूल स्क्रिप्ट के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी, जिसे बाद में दुर्गेश सिंह ने नए सिरे से विकसित किया है।

यह फिल्म एक बड़े पैमाने की पैन-इंडिया परियोजना होगी, जिसे हिंदी में बनाया जाएगा और बाद में तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में डब किया जाएगा। मेकर्स इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार करने की योजना बना रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही ‘पेड्डी’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here