
Rinku Singh: ईडन गार्डन्स में 1 मार्च को होने वाला भारत और वेस्ट इंडीज मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस मैच से पहले रिंकू सिंह टीम के साथ जुड़ेंगे
Rinku Singh: ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा
Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिता के देहांत की खबर मिलते ही रिंकू अपने घर पहुंचे और अलीगढ़ में हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भावुक माहौल में अपने पिता की अर्थी को कंधा भी दिया। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद वह दोबारा भारतीय टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। रिंकू सिंह रविवार को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ खेले जाने वाले सुपर-8 मुकाबले से पहले शनिवार को कोलकाता में फिर से टी20 वर्ल्ड कप टीम के साथ जुड़ेंगे
ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाला मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, इसलिए इसे करो या मरो का मैच माना जा रहा है।
रिंकू को लेकर दिया अपडेट
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने PTI को कन्फर्म किया, “रिंकू कल टीम में शामिल हो रहे हैं।” बता दें रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थे और एडवांस्ड स्टेज के लिवर कैंसर से लड़ रहे थे। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इससे पहले भी पिता की तबीयत खराब होने पर रिंकू उनसे मिलने गए थे और फिर जिम्माब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़े थे।
भारत के लिए अहम है मैच
ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे लगभग करो या मरो वाला मैच समझा जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अब तक टूर्नामेंट की पाँच पारियों में कुल 24 रन बनाए हैं। यह उनके करियर का पहला टी20 वर्ल्ड कप है, क्योंकि साल 2024 के पिछले संस्करण में वह टीम के ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा थे और उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। अब इस अहम मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
रिंकू सिंह का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अब तक टूर्नामेंट की पांच पारियों में 24 रन बनाए हैं। ये उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप है, क्योंकि 2024 के पिछले टूर्नामेंट में वह टीम के ट्रैवलिंग रिजर्व थे और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में इस बड़े मैच में टीम को उनसे अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।



