कार और बस की टक्कर में तीन की मौत व दो घायल

0
3

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में कारसवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलाें काे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अल्लाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार सुबह एक कार अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी मोड़ के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को कार से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अरुण, ऋषभ तथा संजय के रूप में हुई है तथा गौरव एवं अनिल घायल हुए हैं। सभी लोग 28 से 35 वर्ष के हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here