सचिवालय सुपर लीग का शानदार आगाज, सचिवालय ए और माइटी 11 की जीत

0
5

 

 

देहरादून। देहरादून स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड, रायपुर में सचिवालय सुपर लीग 2026 का आगाज़ रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ।

दिन के पहले मैच में सचिवालय ए का सामना सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ए ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सागर ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि टी.एच. खान ने 42 रन का योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। प्रदीप आगरी ने 57 और नीरज गिरी ने 43 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Advertisement

सचिवालय ए की ओर से राहुल जेटली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिवालय ए ने यह मुकाबला 58 रनों से अपने नाम किया।

दिन का दूसरा मुकाबला सचिवालय माइटी 11 और सचिवालय वॉरियर के बीच खेला गया। वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 14 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। माइटी 11 की ओर से संतोष पांडे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय माइटी 11 की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरविंद दानू ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। वॉरियर की ओर से नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए। माइटी 11 ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। संतोष पांडे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए.के. शुक्ल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई उपस्थित रहे। इसके अलावा क्लब के अध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव विनोद शर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप आगरी, मीडिया प्रभारी प्रियांशु आहूजा सहित पूरी कार्यकारिणी की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here