सुलतानपुर मेें सड़क हादसे पिता-पुत्र घायल , हालात नाजुक होने पर लखनऊ रेफर

0
2

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की कोतवाली नगर के अमहट चौराहे के पास बीती रात एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ केजीएमयू/ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

नगर के गौराबारिक क्षेत्र स्थित अमहट चौराहे के पास अमहट चौराहे के पास टक्कर हो गयी। कार सवार घनश्याम अग्रहरी और उनके पुत्र नीतीश अग्रहरि इस दुर्घटना में गायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घनश्याम अग्रहरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू/ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here