हरियाणा में 17 वर्षों से पहचान छिपाकर रहने वाले इनामी शातिर लुटेरा काे पुलिस ने दबोचा

0
5

 

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद व एसओजी टीम ने मंगलवार को 17 वर्ष से फरार इनामियां अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने दिडहाड़े घर में घुसकर लूट की थी तथा वह पहचान छिपाकर हरियाणा में रह रहा था।

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वांछित व इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रेम शंकर पांडेय ने शिकोहाबाद पुलिस के साथ मंगलवार की देर शाम को एक शातिर इनामिया अपराधी मुन्ना उर्फ राजू पुत्र रसूलबक्श उर्फ फुरकान पठानी निवासी दरी मौहल्ला कोतवाली इटावा जनपद इटावा को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त ने 20 फरवरी 2009 को भगवान दास पुत्र राधेश्याम निवासी बडा बाजार शिकोहाबाद के घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चाँदी के आभूषण व एक डीवीवीएल गन (लाइसेंसी ) अपने अन्य साथियों के साथ लूटी थी। इस मामले में वह फरार था। जबकि पुलिस द्वारा इसके अन्य 08 साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अभियुक्तों से लूट के 02 लाख 20 हजार रुपये , डीवीवीएल गन भी बरामद की गयी थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पिछले 17 वर्ष से फरार था। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। अभियुक्त द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब 17 वर्ष से फरीदाबाद (हरियाणा) में अपनी पहचान छुपाकर राजू नाम से रह रहा था। वहां वह बिजली मिस्त्री का काम करता था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here