मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

0
5

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात एक शातिर अभियुक्त जाहिद उर्फ डीपर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 11 मार्च को थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत एनएच-19 स्थित पारस कोल्ड स्टोर के पास ग्रे कलर की अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। युवक के पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया।

उन्होंने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त की पहचान जाहिद उर्फ डीपर, निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त ने 11 मार्च को हुई मोबाइल लूट की घटना को अपने साथी असलम के साथ कारित करना स्वीकार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।

सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 17 मुकदमे दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here