वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के लिए एक बार फिर तैयारी, रविवार से रोका जाएगा आवागमन

0
6

 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने एक बार फिर से कमर कस ली है। रविवार को प्रशासन का बुलडोजर सुबह से ही दालमंडी के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इस बार करीब 30 मकानों के ध्वस्तीकरण की योजना को ध्यान में रखते हुए सात दिनों तक लगातार कार्य होगी।

दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चौक थाना के पुलिसकर्मियों के अलावा अतिरिक्त फोर्स लगाई जाने को तैयारी है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दालमंडी के मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी की मौजूदगी में यहां के चिन्हित मकानों को गिराया जाएगा। दालमंडी में आवागमन कर रहे वाहनों को रविवार से बैरीकेटिंग लगाकर रोक दिया जाएगा। जिससे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो।

वही, दालमंडी में शनिवार को सुबह सामान्य रूप से बाजार खुला और दुकानदारों ने पूर्व की भांति ही ग्राहकों का स्वागत किया। दुकानदारों ने पुनः ध्वस्तीकरण कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कहा कि आखिर कब तक उन्हें उजाड़ने का काम होगा। कोई बसाने वाला भी तो कभी सामने आएं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here