फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे गिरोह के वांछित सदस्य संदीप पाठक उर्फ अंकू पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप पाठक उर्फ अंकू पाठक गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान अंकू पाठक को बीती रात उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 नवम्बर 2021 को कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत मुअसं 899/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट अनुपम दुबे पुत्र महेश चन्द्र दुबे निवासी हाल पता मोहल्ला कसरठा थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद, संदीप पाठक उर्फ अंकू पाठक पुत्र सत्य प्रकाश पाठक निवासी बांगीकुंचा महावीरगंज (रस्तोगी धर्मशाला) कोतवाली फर्रुखाबाद समेत कई अन्य नामजद थे। इस मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर के सुपुर्द थी। वांछित अभियुक्त संदीप पाठक उर्फ अंकू पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अन्य पांच वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।




