यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने दिया इस्तीफा

0
4

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को अचानक अपनी नाैकरी से इस्तीफा दे दिया है। आईएएस रिंकू सिंह राही ने इसे अपना नैतिक निर्णय बताया है। वे वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं।

आईएएस रिंकू सिंह राही ने राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि आठ माह पहले शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए एक कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। तबसे उन्हें न तो फील्ड पोस्टिंग दी जा रही थी और न ही कोई गरिमापूर्ण कार्य सौंपा जा रहा था। हालांकि उन्हें वेतन मिलता रहा, लेकिन काम करने और जनसेवा के अवसर से वंचित रखा गया। इस समय एक अलग सामानान्तर व्यवस्था चल रही है।

उल्लेखनीय है कि रिंकू सिंह ने वर्ष 2009 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी रहते एक बड़े घोटाले को उजागर किया था। इसके बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उन्हें सात गोलियां लगी थी, लेकिन वह बच गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here