पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0
7

 

 

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम विजबाहा में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने गुरुवार रात अपने ही खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि परिवार से पता चला है कि ग्राम विजबाहा निवासी अर्जुन (25) की शादी को पांच वर्ष हो चुके थे। उसकी एक छोटी बेटी भी है। अर्जुन का अपनी पत्नी से अक्सर शराब पीने काे लेकर झगड़ा होता था। गुरुवार रात काे भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

अर्जुन गुस्से में घर से निकल गया। उसके रात तक घर नहीं लाैटने पर सुबह उसकी खाेजबीन शुरू हुई। परिजनाें ने खेत में स्थित बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से अर्जुन का शव लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here