सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्रयागराज में मुकदमा, AI से बनाकर लगाई फोटो

0
7

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित साइबर क्राइम थाने में सोमवार देर रात सपा नेता सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने इंस्टाग्राम यूजर “शेखर 93653” के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यूजर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी की एआई से फाेटाे बनाकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आराेप है। इस घटना से पार्टी नेताओं में आक्राेश है और गिरफ्तारी की मांग की है।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दानबहादुर मधुर ने बताया कि सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुपुत्री अदिति यादव की एआई जनरेटेड फोटो लगाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं में आक्रोश व्याप्त है।

सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने इंस्टाग्राम यूजर “शेखर 93653” के खिलाफ प्रयागराज साइबर क्राइम पुलिस थाने में सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66, 66डी, 67 एवं 74 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. मानसिंह यादव ने संबंधित इंस्टाग्राम यूजर की वास्तविक पहचान सुनिश्चित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उसकी आईडी तत्काल बंद कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर किया गया यह कृत्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं पार्टी समर्थकों की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश है।

इसे भी पढ़े 

किशोरी को कार से अगवा करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज | खरी दुनिया

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here