प्रयागराज: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

0
6

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय लीला उर्फ खोजापुर गांव निवासी महेश चंद्र (35) पुत्र लालाराम की बुधवार सुबह झूंसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी तरह मंगलवार देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से झूंसी थाना क्षेत्र के ईशीपुर मलावा खुर्द निवासी चन्द्रकली (60) पत्नी रामदुलार कुशवाहा की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही संबंधित वाहन व चालक की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here