सुलतानपुर: मुठभेड़ में एक घायल समेत गौकशी के तीन आरोपित गिरफ्तार

0
4

 

 

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक घायल गौकश सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अफरोज (28 ) के पैर में गोली लग गई। मौके से दो अन्य आरोपितों, मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद—को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपित को इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया है। इन्हीं आरोपितों को छोड़ने के आरोप में कल ही गोसाईगंज थाना अध्यक्ष एक उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निलंबित कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here