वाराणसी के पंचगंगाघाट पर गंगा में नहाते समय बिहार का युवक डूबा, मौत

0
5

 

 

—                    दोस्तों के साथ वाराणसी घुमने आया था,परिजनों में कोहराम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में बुधवार को पंचगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बिहार निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में आंटी परिक्षण को भेज दिया। मृतक को अपने दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आया था। मृतक का नाम श्याम कुमार बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्याम कुमार जो बिहार के सासाराम इलाके के निवासी थे वह अपने मित्रो के साथ घूमने वाराणसी आये थे. पंचगंगा घाट पर स्नान के दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह गंगा के घरे पानी में चले गए। घटना को देख साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से बाहर निकाला।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here