वाराणसी में युवक ने फांसी लगाई, छानबीन में जुटी पुलिस

0
5

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शिवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप आजमगढ़ जिले के थाना मेहनाजपुर अंतर्गत ग्राम बरवां निवासी कुलदीप कुमार (30) पुत्र विनोद कुमार वाराणसी के चांदमारी मीरापुर बसही इलाके में ध्यान शंकर चौबे के मकान में किराये पर अकेले रहता था। आज पूर्वांह लगभग 9 बजे कुलदीप ने कमरे में लगे पंखे में रस्सी बांध कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मकान मालिक की नजर फांसी पर लटके कुलदीप पर पड़ी तो उसने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और विधिक कार्रवाई की। शिवपुर थाना पुलिस के

अनुसार मृतक के परिजनों को दूरभाष से घटना की जानकारी दी गई है। मामले की जांच जारी है। परिजनों के आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here