VIDEO: मामूली कहासुनी पर ‘प्रचंड’ मारपीट, घर में घुसकर मारा; लाठी से किया हमला

0
1
video:-मामूली-कहासुनी-पर-‘प्रचंड’-मारपीट,-घर-में-घुसकर-मारा;-लाठी-से-किया-हमला
VIDEO: मामूली कहासुनी पर ‘प्रचंड’ मारपीट, घर में घुसकर मारा; लाठी से किया हमला
Image Source : REPORTERS INPUT मुजफ्फरनगर के ककरौली में दो परिवारों में मारपीट हुई है।

Muzaffarnagar Clash: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही समाज और मोहल्ले के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ था। फिर ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। घटना के बाद से मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।

छोटे बच्चों की कहासुनी से हुई लड़ाई की शुरुआत

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत छोटे बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। बच्चों के झगड़े की बात जब परिजनों तक पहुंची तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।

घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीट दिया

आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान घर में मौजूद एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ककरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से लड़ाई-झगड़े से बचने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है।

(इनपुट- योगेश त्यागी)

Advertisement

ये भी पढ़ें- VIDEO: गाजियाबाद में घसीट-घसीटकर भयंकर मारपीट! करीब 30 लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बोला हमला

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here