प्रधानमंत्री माेदी की कूचबिहार में जनसभा कल, एसपीजी ने संभाला मोर्चा

0
4

 

कूचबिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा ऐतिहासिक रासमेला मैदान में आयोजित होगी, जिसे लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस संबंध में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी कूचबिहार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। वहीं, कूचबिहार एयरपोर्ट पर सेना के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री माेदी रविवार दोपहर करीब तीन बजे कूचबिहार एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए रासमेला मैदान स्थित सभा स्थल तक जाएंगे।

राज्य और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

भाजपा नेताओं के मुताबिक, यह जनसभा कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले की 13 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सभास्थल पर तीन स्तरों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली को लेकर उत्तर बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।——

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here