होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास फंसे हैं लगभग 1,900 जहाज

0
5

लंदन/तेहरान। पश्चिम एशिया में पिछले 27 दिनों से जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में मुख्य रूप से फारसी की खाड़ी में लगभग 1,900 व्यापारिक जहाज फंसे हुए हैं। युद्ध शुरु हाेने के बाद होर्मुज में समुद्री यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इस क्षेत्र में मौजूद जो जहाज होर्मुज से गुजरने की तैयारी कर रहे थे वे अब समुद्र में ही लंगर डालकर खड़े हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया के टैंकर बेड़े का 5.5 प्रतिशत और कंटेनर एवं ड्राई कार्गो बेड़े का 1.5 प्रतिशत हिस्सा इस समय फारस की खाड़ी में फंसा हुआ है।

तुर्किये की संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी और अन्य मीडिया की रिपाेर्ट में रियल-टाइम जहाज ट्रैकर ‘मरीन ट्रैफ़िक’ के हवाले से बताया गया है कि 20-22 मार्च तक होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास लगभग 1,900 जहाज आगे बढ़ने में असमर्थ हैं। फंसे हुए जहाजों में लगभग 324 बल्क कैरियर, 315 तेल/रासायनिक उत्पाद कैरियर, 267 पेट्रोलियम उत्पाद कैरियर और 211 कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं।

एनालिटिक्स फर्म ‘वॉर्टेक्सा’ के अनुसार इस क्षेत्र में फंसे हुए टैंकरों में लगभग 190 मिलियन बैरल कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद लदे हैं। इसके अतिरिक्त 177 सामान्य मालवाहक जहाज, 174 कंटेनर जहाज, 98 द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस कैरियर, 42 डामर/बिटुमेन कैरियर, 37 भारी-भरकम सामान उठाने वाले जहाज और 34 एलपीजी/रासायनिक टैंकर भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। जर्मनी की कंपनी हेपेग-लॉयड ने हाल में बताया कि मौजूदा तनाव के चलते उसके छह जहाज़ फ़ारसी खाड़ी में काम नहीं कर पा रहे हैं।

 

Advertisement

इसके अलावा बाल्टिक एंड इंटरनेशनल मैरीटाइम काउंसिल के समुद्री विश्लेषण इकाई के निदेशक फिलिप गौवेइया ने बताया कि समुद्री यातायात के रुकने का माल ढुलाई दरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह ईंधन की कीमतों, जलमार्ग के बंद रहने की अवधि और ईरान द्वारा कितने जहाज़ों को गुजरने की अनुमति दी जाती है। यह उन कारकों पर निर्भर करेगा। यह बढ़ोतरी विशेष रूप से टैंकर बाज़ार में साफ़ तौर पर देखी जा रही है, जिसमें कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के टैंकर शामिल हैं।

27 फरवरी से बाल्टिक डर्टी टैंकर इंडेक्स में 49% और 20 मार्च तक बाल्टिक क्लीन टैंकर इंडेक्स में 78% की बढ़ोतरी हुई है और कंटेनर बाज़ार में भी माल ढुलाई की दरें तेज़ी से बढ़ी हैं। सामान्य परिस्थितियों में वैश्विक समुद्री तेल निर्यात का 30%, सूखे माल का 4% और कंटेनर माल का 3% हिस्सा होरमुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। फारसी की खाड़ी से होने वाले निर्यात का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही वैकल्पिक स्रोतों के माध्यम से भेजा जा सकता है और ये वैकल्पिक ज़मीनी रास्ते सामान्य माल ढुलाई की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार इस समय दुनिया के कुल टैंकर बेड़े का लगभग 5.5% हिस्सा और कंटेनर वाले सूखे माल के बेड़े का 1.5% हिस्सा फ़ारसी खाड़ी में मौजूद है।

ईरान ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के अलावा अन्य देशों के जहाज होरमुज जलडमरूमध्य से तब तक गुज़र सकते हैं, जब तक वे ईरान के खिलाफ आक्रामकता में भाग नहीं लेते या उसका समर्थन नहीं करते और सुरक्षा तथा संरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करते हैं।-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here