पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी, माैत

0
2

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पत्नी के नाराज होकर मायके जाने से क्षुब्द होकर युवक ने बुधवार को घर के अंदर बिजली की केबिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। तीन वर्ष पूर्व इसकी शादी हुई थी। इसके एक डेढ़ वर्ष की दुधमुंही बच्ची है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पत्योरा के मजरा शिवरामपुर डेरा निवासी अमित निषाद 26 वर्ष ने पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने से क्षुब्द होकर बुधवार को दोपहर सूना घर पाकर बिजली की केबिल से छत के कुंडे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पत्नी जूली को देकर मायके से बुलाया गया है। मृतक के बड़े भाई अनिल निषाद ने पुलिस को सूचना दी है। घटना की सूचना पाकर पत्योरा पुलिस इंचार्ज निशांत दुबे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी जूली, डेढ़ वर्ष की पुत्री आरोही को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बुधवार को शाम बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here