
T20 वर्ल्डकप
इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम:श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा; भारत-वेस्टइंडीज मैच नॉकऑउट जैसा
स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच कल पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा।
टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा। अब पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा हो गया है। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
वर्ल्ड कप का गणित…
ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा
भारत को एक जीत चाहिए
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है।
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।
ग्रुप-2: इंग्लैंड जीता, पाकिस्तान की उम्मीदें कायम
ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम से होगा।
इस नतीजे से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है या 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेता है तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हार के बाद उसके 3 पॉइंट्स ही हैं और नेट रनरेट +1.39 पर है।
हालांकि अगर पाकिस्तान जीत तो दर्ज कर ले, लेकिन नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं जा पाया, तो कीवी टीम नॉकआउट में जगह बना लेगी। वहीं श्रीलंका की जीत की स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
————————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
————————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
T20 वर्ल्डकप भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया:एक इनिंग में हाईएस्ट सिक्स भी लगाए; दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए
गुरुवार को टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए। पृूरी खबर



