एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई: म्यूजिक पार्टी में साथ में डांस किया, शादी में शामिल होने

0
3
एक्टर-विजय-देवरकोंडा-रश्मिका-मंदाना-की-हल्दी-की-रस्म-हुई:-म्यूजिक-पार्टी-में-साथ-में-डांस-किया,-शादी-में-शामिल-होने
एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई: म्यूजिक पार्टी में साथ में डांस किया, शादी में शामिल होने

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बुधवार को उदयपुर में हल्दी सेरेमनी हुई। होटल मेंमेटोस एकाया में पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल हो

.

‘अर्जुन रेड्‌डी’, ‘कबीर सिंह’, ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा भी बुधवार को शादी में शामिल होने पहुंचे। उनकी तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवरकोंडा मेन लीड में थे। वहीं रश्मिका ‘एनिमल’ में लीड एक्ट्रेस थीं।

साउथ इंडिया से पंडित भी आए हैं, जो शादी की रस्मों को पूरा करवाएंगे। इससे पहले, मंगलवार को साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी उदयपुर पहुंच गई थीं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को बधाई संदेश भेजा है। मंगलवार को म्यूजिक पार्टी में विजय-रश्मिका ने साथ में डांस भी किया।

Advertisement

विजय-रश्मिका की हल्दी सेरेमनी और गेस्ट की PHOTOS…

विजय-रश्मिका की बुधवार को हल्दी सेरेमनी हुई। विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की दो फोटो शेयर की।

रश्मिका मंदाना ने हल्दी सेरेमनी की ये फोटो शेयर की है, जिसमें एक पोस्टर पर कार में दो डॉग बैठे है। दरअसल, विजय और रश्मिका दोनों डॉग लवर है।

फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने उदयपुर आए हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्मों को करवाने के लिए साउथ से पंडितों को बुलाया गया है। पंडित बुधवार को उदयपुर पहुंचे।

एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन भी मंगलवार को उदयपुर पहुंचे थे। उन्होंने म्यूजिक और हल्दी सेरेमनी को अटेंड किया। राहुल निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस थीं।

साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ भी रश्मिका-विजय की शादी में शामिल होने मंगलवार को उदयपुर पहुंचीं।

उदयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को स्पॉट हुए तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा।

होटल मेंमेटोस एकाया में आज हल्दी के प्रोग्राम के लिए बैंड भी पहुंचा। बैंड के सदस्य भी अपने हाथ पर VIROSH का बैंड बांधकर आए हैं।

एक-दूसरे का हाथ थामकर म्यूजिक पार्टी में पहुंचे

होटल में मंगलवार रात म्यूजिक पार्टी हुई। पार्टी में रश्मिका-विजय एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे। वेन्यू के एंट्री गेट पर एक फोटो गैलरी थी, जिसमें दोनों के कई फोटो लगे हुए थे।

म्यूजिक पार्टी में दोनों के परिवार और दोस्तों ने साउथ व बॉलीवुड फिल्मों के कई गानों पर डांस किया। रश्मिका-विजय की स्पेशल परफॉर्मेंस हुई।

म्यूजिक पार्टी का सेटअप होटल के एक बड़े गार्डन में लगाया गया था, जिसमें एंट्री गेट पर दोनों के फोटोग्राफ्स की गैलरी थी।

म्यूजिक पार्टी में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे थे। विजय ने ब्लैक कलर की शेरवानी और रश्मिका ने सिल्वर कलर का आउटफिट पहना था।

गेस्ट के लिए साउथ इंडियन-पंजाबी और जापानी डिशेज

होटल में सजावट में हल्के हरे रंग के शेड्स के पर्दे, ताजा फूल और फलों से सजे सेंटरपीस, मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग दिखाई देगी। वहीं मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। शादी के लिए RVR इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है।

शादी में 200 मेहमान होंगे शामिल

विजय-रश्मिका गुरुवार को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही होंगे।

रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी।

दो दिन प्री-वेडिंग पार्टी की

वर-वधू अपने परिवार के साथ 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू लग्जरी होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ आ गए थे। दो दिन 23-24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। 24 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन की टीमों के बीच क्रिकेट मैच हुआ था, जिसे उन्होंने ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ का नाम दिया था। दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पूल पार्टी, डिनर और ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ की फोटो भी शेयर की थी।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार है। रश्मिका ने बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्म दी हैं।

यह फोटो 24 फरवरी को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये फोटो प्री-वेडिंग डिनर का है। टेबल को पिंक-ग्रीन थीम पर डेकोरेट किया गया।

पीएम मोदी ने दी बधाई पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा है। पीएम ने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं।

ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया।

उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा।

पीएम मोदी की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश।

साउथ के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के बेटे हैं विजय

दूल्हा साउथ स्टार विजय देवरकोंडा फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पक विमानम’ को प्रोड्यूस किया था।

इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन भी किया है। वहीं विजय देवरकोंडा की मां का नाम माधवी देवरकोंडा और छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद भी तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से हैं।

वहीं रश्मिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। रश्मिका के पिता मदन मंदाना बिजनेसमैन हैं। उनकी दो बहनें सुमन और शिमान हैं। रश्मिका ने फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एनिमल, छावा, पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में काम किया है।

…………

विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच:दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की, दोनों ने फोटो शेयर किए

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में मंगलवार से शुरू हो गईं। दूल्हा और दुल्हन ने मंगलवार को होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला, जिसे ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। इसकी फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। (पूरी खबर पढ़ें)

शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे: 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। (पढ़िए पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here