Breaking News

छत्तीसगढ़: सुकमा में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया

सुकमा/रायपुर,। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कालंका में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। बताया जा रहा है कि नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुर्कालंका में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। ऑपरेशन के लिए डीआरजी जवानों को एक दिन पहले ही चिन्हित जगह के लिये रवाना किया गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जवान बतायी गई जगह पर पहुंच कर नक्सलियों पर धावा बोल दिया। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। हालांकि, मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके से नक्सल सामग्री व कुछ विस्फोटक पदार्थ बरामद होने की जानकारी मिली है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.