Breaking News

भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, चुनाव संचालन समिति की हुई पहली बैठक

अयोध्या,। लोकसभा चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन आयोजित की गई। लोक सभा प्रभारी श्रीकृष्ण तिवारी, संयोजक डा. बीबी मणि त्रिपाठी व सहसंयोजक ओम प्रकाश सिंह है।

संचालन समिति में रूदौली विधानसभा के प्रभारी कमला शंकर पाण्डेय व संयोजक ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, बीकापुर के प्रभारी शोभनाथ वर्मा व संयोजक रामकृष्ण तिवारी, मिल्कीपुर के प्रभारी गोकरन द्विवेदी व संयोजक जर्नादन मौर्या, अयोध्या के प्रभारी अशोक कसौंधन तथा संयोजक रमापति पाण्डेय, दरियाबाद विधान सभा के प्रभारी भुल्लन वर्मा तथा संयोजक अनिल द्विवेदी को बनाया गया है। लोकसभा चुनाव की पहली सूची में सांसद लल्लू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार के दो कार्यकालों में युवाओं को नए अवसर मिले हैं, किसान समृद्ध हुए हैं गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आया है, महिलाओं का उत्थान व श्रमिकों को सम्मान मिला है। अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।

लोक सभा संयोजक डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी संचालन समिति के विधान सभा के पदाधिकारी संगठन के पदाधिकारियों से तालमेल स्थापित करें। बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को चुनाव मोड आ जाएं। देश में सर्वाधिक मतों से अयोध्या लोक सभा सीट को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। अभियानों के माध्यम से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करें। उन्हें पार्टी की विचारधारा के बारे में बताएं।

जिला प्रभारी डॉ. मिथलेश त्रिपाठी पार्टी पदाधिकारी बूथ की समिति तथा पन्ना प्रमुख से सम्पर्क में रहें। चुनावों में बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका होती है। सम्पर्क व संवाद चुनाव में विजय का मूल मंत्र है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता से लगातार सम्पर्क कर संवाद करते रहें।

बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्द्र कोरी, राम चन्द्र वर्मा, प्रतीक श्रीवास्तव, मोहन अग्रवाल, इंद्रभान सिंह, राजकुमार सचदेवा, सुधीर सिंह मुन्ना, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह सहित संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.