Breaking News

मऊ के ग्राम पंचायत मीरपुर रहीमाबाद मे ग्राम प्रधान और सचिव ने सुनीता के खाते मे उतारी है लाखो की रकम

( ब्रह्मा नंद पाण्डेय )

मऊ। जिले के विकास खंड कोपागंज के ग्राम पंचायत मीरपुर रहिमाबाद मे ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा वर्ष २०२१ से अब तक गाव की एक महिला के खाते मे मजदूरी आदि की रकम को उतारने की खबर है। रिकॉर्ड के मुताविक इस महिला के खाते मे लाखो की सरकारी रकम उतारी गई है। महिला कौन है ? के तथ्य खंगाले जा रहे है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार जनपद मऊ के विकास खंड कोपागंज के ग्राम पंचायत मीरपुर रहीमाबाद के ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने आपसी मिली भगत से सुनीता पत्नी हरेंद्र चौहान के नाम उसके बैंक खाते मे ग्राम पंचायत के खाते से उसके ब्यक्तिगत खाते मे लाखो रुपये हड़प उतारने का काम किया है। सुनीता चौहान पत्नी हरेंद्र चौहान के ही खाते मे सरकरी इतनी बड़ी धनराशि क्यो उतारी गई है, यह सवालो के घेरे मे है।

क्या सुनीता ने ही पूरे गाव मे मजदूरी की है, आदि सवालों ने पूरे गाव मे शोर मचा रखा है।
सुनिता के खाते मे उतारी गई सरकारी रकम लाखो मे है उदाहरण के तौर पर खरी दुनिया ने केवल कुछ ही वाउचर को प्रमाण के रूप मे रखा है। ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर कर दिनांक 27/11/2021 को जूनियर स्कूल की बॉउंड्री उच्चीकरण गेट निर्माण के नाम पर वाउचर संख्या xvfc/2021-22/p/3 के माध्यम से 33804 रुपये की निकासी की गई है।

दिनांक 2/7/22 को आर सीसी पटिया निर्माण कार्य के नाम पर वाउचर संख्या xvfc/2022-23/p/2 के माध्यम से 9800 की रकम को भी सुनीता पत्नी हरेंद्र के खाते मे उतार कर ग्राम प्रधान और सचिव ने सुनीता को अपने अपराधिक साजिस मे लेकर सरकारी धन की बंदरबाट की है।

दिनांक 22/3/24 को भी वाउचर संख्या xvfc/2023-24/P/39 के माध्यम से रुपये 12570 की धनराशि को ग्राम प्रधान सचिव ने सुनीता के माध्यम से धन का अहरण कर सरकारी धन का गबन किया है। दिनांक 20/1/2022 को पंचायत भवन मे टाइल्स एवं कायकल्प कार्य के नाम पर मजदूरी आदि के नाम पर वाउचर संख्या xvfc/2021-22 /p/6 के माध्यम से सरकारी धन रुपया 33662 की निकासी की है। दिनांक 31/3/22को कायकल्प के नाम वाउचर संख्या xvfc/2021-22/p/3 के माध्यम से सरकारी धन 22108 रुपये की फिर उपरोक्त सुनीता के खाते मे निकासी की गई है।

दिनांक को ह्यूम पाइप फिक्सिंग कार्य पर भुगतान के नाम पर वाउचर संख्या 5thsfc/2021-22/p/5 के माध्यम से 10572 रुपये की निकासी फिर उपरोक्त् सुनीता के नाम से की गई है। दिनांक 17/1/22 को वाउचर संख्या 5thsfc/2021-22/p/1 के माध्यम से पंचायत के नाम पर 6000रुप्ये की उपरोक्त सुनीता के माध्यमंसे निकासी की गई है। दिनांक 20/12/21को किसान इंटर कॉलेज से प्राइमरी स्कूल तक इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य पर इंटर लॉकिंग मजदूरी पर उपरोक्त सुनीता के खाते मे फिर उपरोक्त सुनीता ने वाउचर संख्या xvfc/2021-22/p/4 के माध्यम से 60720 रुपये को उपरोक्त सुनीता के खाते मे फिर निकासी की गई है।

दिनांक 10/3/2022 को फिर उपरोक्त सुनीता के खाते मे जूनियर स्कूल मे इंटरलोकिंग के नाम पर मजदूरी के नाम पर वाउचर संख्या 5thsfc/2021-22/p/7के माध्यम से 43254 की निकासी की गई है। 12/1/22 को वाउचर संख्या xvfc/2021-22/p/5 के माध्यम से प्राइमरी स्कूल मे टाइल्स निर्माण के नाम पर रुपये 29748 की निकासी की गई है।

दिनांक 7/8/22 को वाउचर संख्याxvfc/2022-23/p/6 के माध्यम से ग्राम पंचायत मे विभिन्न स्थानों पर आर सीसी निर्माण के नाम पर मजदूरी की रकम को फिर उपरोक्त सुनीता के नाम पर 20478 की फिर निकासी की गई है। “खरी दुनिया” इस मामले मे विभागीय जाँच की उम्मीद रखते हुए समाज हित मे जांच की अपेक्षा रखती है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.