Breaking News

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की उप्र में 6 माह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ी

-भारत सरकार के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया ने जारी किया पत्र

-आन्जनेय कुमार सिंह के रामपुर के डीएम रहते आजम खान पर दर्ज हुए थे छह दर्जन मुकदमें

मुरादाबाद। वर्ष 2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस व मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में 6 माह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा दी गई है।

भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली की ओर से भारत सरकार के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया द्वारा 17 फरवरी को जारी पत्र में अधिसूचना भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के नियम 6 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार द्वारा मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के अंतर कैडर प्रतिनियुक्ति के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी देती है। पॉलिसी में छूट के तहत 14 फरवरी के बाद छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए सिक्किम कैडर से उत्तर प्रदेश कैडर में प्रवेश किया जाएगा।

आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी माह में यूपी के रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। इसके एक साल बाद आन्जनेय का पांच वर्षीय डेपुटेशन पूरा होना था। हालांकि आन्जनेय ने जब डीएम बनने के बाद आजम खान पर शिकंजा कसना शुरू किया तो केंद्र ने उनके डेपुटेशन को दो साल के लिए और बढ़ा दिया। आन्जनेय ने इसी दौरान तमाम ऐसी संपत्तियां आजम और उनके परिवार से मुक्त कराई, जिनपर अवैध कब्जे का आरोप था। इसके अलावा उन्होंने आजम खान को भूमाफिया तक घोषित कर दिया।

आन्जनेय कुमार सिंह के रामपुर के जिलाधिकारी रहते पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान पर छह दर्जन मुकदमे दर्ज हुए। सात साल की समयावधि पूरी होने पर आन्जनेय एक और साल यानि 2023 तक डेपुटेशन पर रहे, इसी बीच उन्हें उप्र शासन ने मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बना दिया था। बीते वर्ष एक वर्ष की प्रतिनियुक्ति की अवधि उत्तर प्रदेश में और बढ़ा दी गई थी, जो दो दिन पहले पूरी हो गई। अब फिर एक बार आन्जनेय कुमार सिंह की उप्र में 6 माह की प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी गई हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.