Breaking News

लोस चुनाव : अपराधिक व्यक्तियों के 477 लाइसेंसी शस्त्र जब्त

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को बताया कि 16 मार्च से चार अप्रैल तक पुलिस विभाग ने अपराधिक व्यक्तियों के 477 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये हैं। 3905 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराये गये।

इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 18,13,332 लोगों को पाबन्द किये जाने के लिए नोटिस प्रेषित किये गये, जिसमें से 10,85,298 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने 3840 बिना लाइसेंस के अवैध शस्त्र, 4250 कारतूस, 2066.5 किलोग्राम विस्फोटक व 211 बम बरामद कर सीज किये। अवैध शस्त्र बनाने वाले 1159 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 71 केन्द्रों को सीज किया गया।

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में चार अप्रैल को पुलिस विभाग ने अपराधिक व्यक्तियों के 01 लाइसेंसी शस्त्र जब्त करते हुए 03 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराये गये। सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 65,690 लोगों को पाबन्द किये जाने के लिए नोटिस प्रेषित किये गये हैं। साथ ही 178 बिना लाइसेंस के अवैध शस्त्र, 192 कारतूस व 06 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर सीज किये गये। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले 123 केन्द्रों पर रेड डाली है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.