Breaking News

सपा के पांच और बसपा के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कई सपा के एक पूर्व सांसद समेत सपा के पांच एवं बसपा के दो पूर्व विधायक समेत प्रदेश स्तर के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विभिन्न दलों से आए नेताओं का पटका पहनकार स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल केन्द्र और 7 वर्ष उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण की नीति के कारण जनमानस का स्नेह, समर्थन एवं विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत की धाक भी बढ़ी है। धमक भी बढ़ी है। आज मोदी की गारन्टी विश्वास की गारन्टी है। खुशहाली की गारन्टी है। मिशन 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने के लिए मिलकर काम करना है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेता

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सपा के पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, सपा के पूर्व विधायक कालीचरन सोनकर, बसपा के पूर्व एमएलसी अनिल कुमार अवाना, सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, सपा से पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी, सपा के पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर व सपा के पूर्व विधायक डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं बसपा के पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. दानिश कमाल और बसपा से तीन बार विधायक छब्बू पटेल भी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेतागण

सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह राणा की पुत्री प्रियम्वदा राणा, सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह , फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेन्टस वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिओम कठेरिया, पूर्व सांसद स्वर्गीय रामनाथ दुबे के पुत्र राजेश कुमार दुबे, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कोरी, बहुजन समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखलाल गौतम, झांसी से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर.के. अहिरवार, बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।

इसके अलावा बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा (ललितपुर), सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव (जौनपुर), पूर्व प्रदेश सचिव सपा छात्रसभा विवेक यादव (जौनपुर), सपा के सुल्तानपुर जिला उपाध्यक्ष अफजल अंसारी, सपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रेनु बाला, व दीपक कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से अपने समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए।

भाजपा में शामिल होने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष

झांसी से डॉ. अरूण मिश्रा, मेंडू हाथरस से सचेन्द्र कुशवाहा, मुण्डरेवा बस्ती से सुनील सिंह, सादाबाद हाथरस से हेमलता, भरगेंन कासगंज से चमन खां, मोहनपुर कासगंज से पुनीत यादव, सिढ़पुरा कासगंज से कंचन गुप्ता, उसावां बदायूं से प्रियंका चौहान अपने समर्थको के साथ भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.