Breaking News

अफीम की खेती करने वाले दो गिरफ्तार, जेल

प्रयागराज,। डीसीपी श्रद्धा पाण्डेय के आदेश पर अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 50 लाख की अवैध अफीम के साथ दो सप्लायर को गिरफ्तार किया है। घूरपुर थाना प्रभारी को जानकारी मिली थी कि ग्राम अमरेहा में अफीम की खेती की जा रही है। जिसके आधार पर उन्होंने अधिकारियों संग छापेमारी कर दो अपराधियों मिथिलेश और पांचू लाल को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि घूरपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि उक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। जिसके आधार पर उन्होंने छापामारी की। उन्होंने पाया कि 30 वर्ग मीटर में अफीम की खेती की जा रही है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रूपये है। इस मौके पर एसीपी और तहसीलदार ने जाकर पुष्टि की है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.