Breaking News

अमेठी कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया

अमेठी, । गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने आई एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को आग लगाने से रोक लिया। इसके बाद तत्काल एसडीम गौरीगंज ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए महिला को मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया।

आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला अन्नपूर्णा यादव है, जो बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेयगंज चौराहा के पास की रहने वाली है। उसका आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। वो आरोपितों को सजा दिलाना चाहती हैं, लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। महिला कई बार कलेक्ट्रेट भी गई थी। सोमवार को महिला कलेक्ट्रेट पहुंची, लेकिन उस वक्त जिलाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इस कारण वह परेशान होकर उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया है, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई।

मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह ने तत्काल इसकी सूचना गौरीगंज कोतवाली और एंबुलेंस को दी। इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर संदीप कुमार ने महिला की हालत खतरे से बाहर है। वह पूरी तरह होश में हैं। थोड़ा बहुत जलन की शिकायत है, लेकिन शरीर पर कहीं पर भी आग से जलने का निशान नहीं मौजूद है।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। दुष्कर्म के वारदात का प्रकरण संदिग्ध है, जिसकी जांच कराई गई। इसमें दुष्कर्म के आरोपियों की लोकेशन लखनऊ और अन्य स्थानों पर मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.