Breaking News

करन सिंह हत्या कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। सचेती थाने की पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित सचेती के बिलगवां निवासी संजय उर्फ लम्बू पुत्र हजारी है। जबकि हत्या मामले के अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि सचेती क्षेत्र में 13 मार्च को करन सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में करन के परिवार की तहरीर पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सचेती प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह एवं उनकी टीम को सफलता मिल गई और मुख्य आरोपित पकड़ा गया।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.