Breaking News

नारी मित्रम का दहेज रहित शादी पर जोर, जल्द कई जोड़ें वधेंगे परिणय सूत्र में

👉 कई जोड़ो की जल्द ही शादी कराएगी सस्था
👉 तेजी से बढ़ रहा हैं एक दूसरे का हाथ, समाज से दहेज को दूर भगाने में भागीदार बन रही महिलाये

मऊ। दहेज़ रहित और दिखावे से दूर वाला विवाह को लक्ष्य बनाकर समाज में सुधार का विगुल फूँक चुकी जिले की “नारी मित्रम” सस्था समाज में चर्चा की केंद्र बनी हुई हैं।

एक महिला ने नाम नही छापने कि शर्त पर बताया कि बीते कई सालो से समाज के गरीब लड़कियो की निःशुल्क और दहेज़ रहित शादी करा रही सस्था इन दिनों समाज में उन गरीब परिवारों को जोड़ने में अपना पूरा समय दे रही हैं जिनका गरीबी के कारण शिक्षा और शादी जैसी बातें समस्या बनी हुई हैं

एक मीटिंग के दौरान “नारी मित्रम” ने मंगलवार को कई महिलाओ को सस्था के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक चुना हैं। नारी मित्रम के संचालक गुलशन जी के इस प्रयास को धार देने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को करीब दर्जन भर महिलाओ ने उनको अपना समर्थन दिया हैं।

जिसमे मंजू, गीता, कुसुम, रीता, संगीता, विंद्रा दास रानी और पूनम ने मंगलवार को सस्था का समाजहित में साथी बनी हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.