Breaking News

भाजपा मीडिया समन्वय टीम चुनाव प्रचार प्रसार को देगी धार, टीम हर घटनाओं पर रखेगी रणनीतिक नजर

– मुख्यमंत्री धामी 20 मार्च को करेंगे राज्य स्तरीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ

– प्रत्येक दिन होगी रूटीन प्रेस ब्रीफिंग

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में संगठन की धार के साथ ही प्रभावी मीडिया टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। मीडिया समन्वय के लिए मीडिया सेंटर तैयार किया गया है। इस सेंटर से हर एक रणनीतिक गतिविधियों पर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मीडिया समन्वय के लिए स्थापित मीडिया सेंटर का 20 मार्च को शुभारंभ किया जाएगा।

रविवार को हरिद्वार रोड स्थित प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर में प्रदेश मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान चुनाव प्रचार प्रसार और मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हम किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव और प्रत्येक सीट को 5 लाख से अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया से संवाद स्थापित करने के लिए इस प्रदेश मीडिया सेंटर शुरू किया जा रहा है, जिसका 20 मार्च को मुख्यमंत्री धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। अगले एक माह, मतदान के दिन 19 अप्रैल तक चुनावी दृष्टि से प्रदेश स्तरीय सभी मीडिया गतिविधियों और बैठकों का संचालन मीडिया सेंटर से ही लिया जाएगा। इसके तहत मीडिया माध्यम की प्रचार प्रसार कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता, पत्रकार ब्योरा के साथ इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और लोकसभा, विधानसभा की मीडिया टीम से समन्वय बनाने का काम प्रदेश की टीम यहां से करेगी।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने सभी सदस्यों को अगले महीने तक पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं मीडिया संबंधी रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री, केन्द्र और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अलावा विषयगत मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ पत्रकार संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिन समसामयिक घटनाओं और पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए रूटीन प्रेस ब्रीफिंग भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया किया कि चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर लोकसभा और विधानसभावार पार्टी की मीडिया टीम का किस तरह मार्गदर्शन और आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण मीडिया विषयों पर विस्तृत चर्चा कर ही पार्टी का पक्ष और योजना तैयार करने का सुझाव दिया। साथ ही मीडिया मॉनिटरिंग करते हुए समानांतर समीक्षात्मक रिपोर्ट बनाकर, सुझाव के साथ शीर्ष नेतृत्व से साझा किया जाए ताकि अपनी रणनीति में जरूरी सुधार किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल, मधु भट्ट, हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, राजीव तलवार, अजीत नेगी, हरीश चमोली के साथ प्रदेश मीडिया टीम के अन्य सदस्यों ने शिरकत की।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.