Breaking News

रक्षक जनमोर्चा पार्टी ने योगेन्द्र कुमार को घोषित किया मीरजापुर संसदीय सीट से प्रत्याशी

मीरजापुर। रक्षक जनमोर्चा पार्टी ने 79 लोकसभा सीट (मीरजापुर) से योगेन्द्र कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। श्री सिंह अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी हैं।

रक्षक जन मोर्चा पार्टी के संस्थापक वृजेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिववीर सिंह शिवाजी के निर्देशन पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पारूल यादव ने लोकसभा चुनाव में 79 मीरजापुर से अवकाश प्राप्त पुलिसकर्मी योगेन्द्र कुमार सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।

प्रदेश सचिव मोहनलाल यादव ने बताया कि योगेन्द्र कुमार सिंह मूल रूप से प्रयागराज के बेरी, कोरांव के निवासी हैं। मीरजापुर नगर के पक्का पोखरा में उनका स्थायी निवास है। श्री सिंह इंटेलिजेंस में उप निरीक्षक (परिवहन) से अवकाश प्राप्त करने के बाद रक्षक कल्याण ट्रस्ट अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संगठन मंत्री रह चुके हैं। रक्षक जनमोर्चा पार्टी ने मीरजापुर संसदीय सीट से इन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.