Breaking News

सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका, पदाधिकारियो समेत दर्जनों ने पार्टी छोड़, SSSP मे जताई आस्था


मऊ। लोकसभा चुनाव ( मतदान) पूर्व ओम प्रकाश राजभर और उनकी पार्टी सुभासपा को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। दर्जनों की संख्या मे सुभासपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने उनको और उनकी पार्टी को छोड़कर सुहेलदेव स्वाभिमान समाज पार्टी मे आस्था जताई है।


राजनितिक गलियारों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक सुभासपा मे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ उनके शीर्ष नेताओ के द्वारा किये जा रहे उपेक्षापूर्ण व्यवहार से पार्टी मे खींचतान का माहौल है।

अभी भी बहुतेरे कार्यकर्ताओ मे असंतोष है। बुद्धवार को सुभासपा छोड़कर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी जोइन कर लिया है।

सुभासपा और बीजेपी गठबंधन उम्मीदवारा अरविन्द कुमार राजभर को उनकी पार्टी मे पड़ी दरार का कितना नुकसान पहुंचेगा, इस पर कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.