Breaking News

11 राज्यों के 260 प्रतिभागियों ने बिना रुके अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर बनाया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

झांसी। रामोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ एवं संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित शौर्य पर्व में भारतवर्ष की शौर्य कलाओं पर आधारित शौर्य पर्व का आयोजन 18 मार्च से 20 मार्च तक किया गया।

तुलसी उद्यान अयोध्या में भारतवर्ष से भारतीय संस्कृति में वैदिक, पौराणिक, ऐतिहासिक शास्त्र एवं शस्त्र पूजा का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। इस अवसर पर शौर्य कलाएं जैसे अखाड़ा, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, आल्हा गायन महोबा उत्तर प्रदेश, ढाली पश्चिम बंगाल, दिवाली नृत्य बांदा उत्तर प्रदेश, गतका पंजाब, कलारिपयट्टू केरल, कर्रा सामु तेलंगाना, मर्दानी खेल महाराष्ट्र, नटुआ नृत्य बंगाल, पाइका झारखंड, पुरुलिया छउ पश्चिम बंगाल, रायबेन्शे पश्चिम बंगाल, शंख वादन उड़ीसा, तलवार रास गुजरात, थांगटा मणिपुर, तुरही, रमतुला, बिगुल के साथ मल्लखम्ब झांसी उत्तर प्रदेश लगभग 11 राज्यों की शौर्य कलाएं एक ही मंच पर बिना रुके अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर लगभग 260 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर नया कीर्तिमान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

जिसमें झांसी उत्तर प्रदेश से एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी व प्रशिक्षक रवि प्रकाश परिहार ने भी प्रतिभाग कर नया कीर्तिमान स्थापित करने में मल्लखम्ब का साहित्यिक प्रदर्शन करते हुए सबको अचंभित कर दिया। शौर्य पर्व मनाने एवं विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की महान सोच अतुल द्विवेदी निदेशक उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृत संस्थान लखनऊ की थी, जिसमें शिशिर निदेशक संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व मुकेश कुमार मेश्राम प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। इसमें झांसी के खिलाड़ी युवराज, जानवी गुप्ता, रिया साहू, गुनगुन श्रीवास, अगोलू रैकवार, ईश्वरी कुशवाहा, सोनिया कुशवाहा, आस्था, मोहिनी पाल, ओम साहू, उदय भदौरिया, खुशी कुशवाहा, अनुज यादव, अंशुमान कुशवाहा, शुभांशी कुशवाहा, रेणुका वर्मा, मयंक रैकवार, गोविंद देव रिछारिया, किंजल वर्मा, रौनक, लकी कुशवाहा, आरबी सिंह व आरुषि राज प्रशिक्षक रवि प्रकाश परिहार ने कीर्तिमान स्थापित कर झांसी व उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया। झांसी लौटने पर मल्लखम्ब खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक का एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, डीएसओ राजेश सोनकर, सुनील कुमार, धीरज वर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी तथा समस्त खेल प्रेमियों ने स्वागत किया एवं बधाई दी।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.