Breaking News

17 जून को ईद-उल-अज़हा, जानवरो के अवशे़षों को दफन को खोदे जायेंगे लगभग 70 गड्ढ़े

पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने सफाई, पानी व दूसरी व्यवस्था का लिया जायजा

मऊ । पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने ईद-उल-अज़हा (बक्रईद) के मौके पर प्रकाश, निर्माण, जलकल एवं सफाई से सम्बन्धित सभी प्रकार की व्यवस्था के प्रति पालिका अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अरशद जमाल ने नगर के समस्त क्षेत्रों में सफाई, प्रकाश, पथ एवं रास्ता मरम्मत तथा जलापूर्ति आदि को सुनिश्चित करने वाली व्यवस्था को लेकर जायजा लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से बात-चीत की और ईद-उल-अज़हा की आमद से पहले-पहले पालिका द्वारा की जाने वाली समस्त तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष अरसद जमाल ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियेां को सफाई, पानी, प्रकाश एवं दूसरी अति आवश्यक व्यवस्था को सुचारू एवं सहज बनाने के लिये सतर्क रहने को भी कहा है। श्री जमाल ने बताया कि शहर स्थित लगभग 54 ईदगाहों में 17 जून को ईद-उल-अज़हा (बक्रईद) की नमाज अदा की जायेगी, जिसकी देख-रेख एवं सुरक्षा की दृष्टि से पालिका कर्मचारियों की भी तैनाती की जानी है।

इस क्रम में नगर में विशेषकर नमाज वाली मस्जिदों व सम्बन्धित रास्तों की सफाई हेतु पूरा पालिका अमला व्यस्त रहेगा। उन्होंने बताया कि आज की इस बैठक का उद्देश्य ईद-उल-अज़हा के त्योहार को मद्देनजर रखते हुये नगर के समस्त नालों नालियों, पथ-प्रकाश, जलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं तथा जानवरों के शेष-अवशेषों के निपटारे के सम्बन्ध में व्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को इसके लिये प्रतिबद्ध करना था।


उन्होंने बताया कि कुर्बानी के उपरान्त कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों को पालिका द्वारा निस्तारित करने हेतु शहर भर में जगह-जगह लगभग 50 छोटे गड्ढे तथा 20 बड़े गड्ढे खोदकर दफ्नाने का प्रबन्ध सुनिश्चित किया गया है ताकि लोग अपने कुर्बानी के जानवरों का शेष-अवशेष उन्हीं गड्ढ़ों में डम्प करें। इसी के साथ सफाई के लिये सभी क्षेत्रों में उचित संख्या में सफाई कर्मी भी लगाये जायेंगे।

आवश्यकतानुसार वाटर सप्लाई की सुचारू व्यवस्था हेतु सभी नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था की जायेगी। उनहोंने बताया कि नगर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी क्योंकि ईद-उल-अज़हा (बक्रईद) के पर्व पर पानी की अपेक्षाकृत अधिक आवश्यकता होती है। इसी के साथ विशेष जगहों पर पालिका द्वारा टैंकर एवं आवश्यकतानुसार जेसीबी की तैनाती करने का भी अध्यक्ष जी ने निर्देश दिया है। सफाई हेतु सभी नाले, नालियों एवं अन्य प्वाइंट्स पर भी ब्लिचिंग पावडर के नियमित छिड़काव के निर्देश दे दिये गये हैं।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सफाई को मद्देनजर रखते हुये त्योहार के पहले पालिका द्वारा नगर के छोटे नालों एवं नालियों की सफाई कर ली जायेगी जबकि 29 बड़े नालों की सफाई के लिये टेण्डर द्वारा ठेकेदारों को ठेका दिया गया है, काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर किसी भी स्तर से यदि कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।


इस बैठक में सभासदगण-मुहम्मद इस्माईल, अब्दुस्सलाम शामियाना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय, जलकल जेई-पंकज वर्मा, सिविल जेई-मनोज कुमार सोनकर एवं सिविल जेई-रमेशचन्द, निर्माण लिपिक-धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जलकल लिपिक-कमलेश पाण्डेय, मुहम्मद फैसल के इलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.