Breaking News

2014 से अबतक के विकास की रफ्तार का युवा करें आकलन: वीडी राम

पलामू,। भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू द्वारा मेदिनीनगर के रेडमा के बीएनटी कंपलेक्स में शुक्रवार को युवा चौपाल लगाया गया। इसमें भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील पासवान शामिल होकर युवाओं से कई विषयों पर चर्चा की।

मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय ने कहा कि युवा मोर्चा देश भर में युवा चौपाल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं के बीच जाकर भाजपा की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी से देश हित में मतदान करने एवं देश के विकास में सहभागी बनने के लिए आह्वान कर रहा है।

सांसद सह प्रत्याशी श्री राम ने कहा कि देश की वर्तमान युवा पीढ़ी को आज यह आकलन करने की जरूरत है कि 2014 के पहले देश में क्या था एवं विकास की क्या रफ्तार रही थी? जब से केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार आई है। देश चहुंओर विकास की ओर अग्रसर हो गया है। यही कारण है कि देश ने फिर से एक बार प्रधान सेवक के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने का मन बना लिया है।

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि राज्य में भी हताशा और निराशा घर कर चुकी है। राज्य सरकार की हर गलत नीतियों का युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहा है और आगामी विधानसभा के चुनाव में इस निकम्मी और नाकारा युवा विरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम युवा मोर्चा ही करेगी।

जिला अध्यक्ष अमित तिवारी में बताया कि 2014 में बीडी राम जी के सांसद बनने के बाद और केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले जो पलामू अति पिछड़ा जिला एवं अभावग्रस्त की श्रेणी में था, वही पलामू आज विकास की ओर चल पड़ा है। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जिस तरह से 2014 के पहले कि कांग्रेस सरकार से देश की जनता हताश और निराश हो चुकी थी और मोदी के कार्यकाल में हुए कार्यों को देखकर आज देश आशा भरी नजरों के साथ साथ फिर से भाजपा के साथ चलने को तैयार है।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पहले की सरकार जहां केवल गरीब, वंचित एवं किसानों की बातें केवल किया करती थी, वहीं वर्तमान की मोदी सरकार सिर्फ बातें नहीं करती हैं, बल्कि देश के एक-एक परिवार की चिंता करते हुए उनकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.