गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला, जानें बेटे ने किस पर दर्ज कराया केस

0
4
गाजियाबाद:-यूट्यूबर-सलीम-वास्तिक-पर-चाकू-से-हमला,-जानें-बेटे-ने-किस-पर-दर्ज-कराया-केस
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला, जानें बेटे ने किस पर दर्ज कराया केस
Image Source : REPORTER INPUT पॉपुलर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला

गाजियाबाद: कई शो में नजर आ चुके लोकप्रिय यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ है। दो लोगों द्वारा गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से हमले किए गए हैं। हमलावर गाजियाबाद के लोनी इलाके में वास्तिक के घर में घुस गए, उन पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए।

वास्तिक के बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा

सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने  भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती सलीम वास्तिक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गले के घाव का ऑपरेशन हो गया है। आज पेट का ऑपरेशन होगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि अंकुर विहार के अल्वी नगर निवासी सलीम वास्तिक पर उनके अली गार्डन कॉलोनी में स्थित कार्यालय पर शुक्रवार  सुबह दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था।

वास्तिक के साथ क्या हुआ था?

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक यूट्यूबर पर जानलेवा हमला हुआ। सलीम वास्तिक नाम के यूट्यूबर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया। उनके गले और पेट पर कई वार किए गए। घायल सलीम खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सलीम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी गर्दन और पेट पर गहरे घाव हैं और हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान की और से भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ लोनी कोतवाली में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। अंकुर विहार के अल्वी नगर निवासी सलीम वास्तिक पर अली गार्डन कॉलोनी में स्थित उनके कार्यालय पर हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर सफेद कुर्ता पजामा पहने थे, और दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए।

मामले में एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई है।

आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यू ट्यूबर सलीम वास्तिक पहले मुस्लिम धर्म को मानते थे और मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपने निजी विचारों के चलते धर्म का त्याग कर दिया। फिलहाल वे किसी भी धर्म को नहीं मानते और धार्मिक मूद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं। सलीम वास्तिक के यूट्यूब पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।

सलीम वास्तिक कौन हैं?

सलीम वास्तिक एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। वह कई टीवी शो में दिखाई देते रहे हैं, शुक्रवार को दो लोगों द्वारा गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से किए गए हमले के बाद अस्पताल में जीवन-मरण के बीच जूझ रहे हैं। हमलावर गाजियाबाद के लोनी इलाके में वास्तिक के घर में घुस गए, उन पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए।

हालांकि अधिकांश पूर्व मुस्लिम इस्लाम त्यागने की बात छिपाते हुए दोहरा जीवन जीते हैं, लेकिन सलीम वास्तिक सार्वजनिक रूप से अपने आलोचनात्मक विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते थे। वे दो यूट्यूब चैनल चलाते थे और टीवी शो में भी दिखाई देते थे। उनके यूट्यूब चैनल पर 179 वीडियो हैं और 28.4 हजार सब्सक्राइबर हैं। 

जानकारों का कहना है कि वास्तिक के ऊपर हुए इस हमले के बाद स्थानीय लेवल पर लोगों को अंदर आक्रोश है। आखिर एक व्यक्ति कब तक इस तरह के अपराधों का शिकार बनता रहेगा। (इनपुट: गाजियाबाद से जुबैर अख्तर)

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here