घोसी के सांसद राजीव राय देश के 25 उत्कृष्ट सांसदों में शामिल, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी उपलब्धि

0
5

 

मऊ। उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय को देश के 25 उत्कृष्ट लोकसभा सांसदों की सूची में शामिल किये जाने क़ी खबर है। प्रतिष्ठित पत्रिका फेम इंडिया और सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उन्हें यह सम्मान मिला है। सर्वेक्षण की अंतिम सूची 8 जुलाई 2026 को जारी की गई, जिसमें सांसदों के संसदीय प्रदर्शन, जनसंपर्क, क्षेत्रीय विकास और सार्वजनिक छवि सहित विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

बताया गया कि यह सर्वेक्षण कई चरणों में वैज्ञानिक और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। प्रारंभिक चरण में लगभग 100 सांसदों का चयन किया गया था, जिसके बाद आम जनता के सुझावों और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर अंतिम 25 उत्कृष्ट सांसदों की सूची तैयार की गई।

सर्वेक्षण में सांसदों के संसदीय प्रदर्शन, सदन में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाने, निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों, जनता के साथ निरंतर संवाद, सांसद निधि के उपयोग, सार्वजनिक छवि, नवाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जैसे मानकों को प्रमुखता से शामिल किया गया।

राजीव राय को उनके जनोन्मुख कार्यों, प्रभावी नेतृत्व और लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान के लिए इस सूची में स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि को घोसी संसदीय क्षेत्र और समाजवादी पार्टी के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

समर्थकों और स्थानीय लोगों ने इसे राजीव राय की जनसेवा, ईमानदारी और लगातार सक्रिय जनप्रतिनिधित्व का परिणाम बताया। लोगों का कहना है कि उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक घोसी की समस्याओं और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया है।

सर्वेक्षण की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से मंत्रिपरिषद के सदस्यों तथा लोकसभा और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष को इसमें शामिल नहीं किया गया। इससे केवल स्वतंत्र सांसद के रूप में किए गए कार्यों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here