मऊ कोतवाली परिसर में खड़े 55 वाहनों का हुआ भौतिक एवं यांत्रिक परीक्षण

0
28

मऊ। कोतवाली नगर परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), मऊ कार्यालय की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार थाना परिसर में खड़े वाहनों का भौतिक एवं यांत्रिक निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया।

परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई सूची में कुल 55 वाहनों को शामिल किया गया है। इनमें होंडा सीडी-100, स्टार सिटी, स्प्लेंडर, हीरो होंडा, डिस्कवर, सुपर स्प्लेंडर, साइन, पैशन प्रो, स्कूटर, ई-रिक्शा सहित विभिन्न दोपहिया और अन्य वाहन शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान कई वाहनों के नंबर स्पष्ट नहीं मिले, कुछ वाहनों के चेसिस एवं इंजन नंबर शून्य दर्ज किए गए, जबकि कुछ वाहनों के नंबर प्लेट टूटे अथवा उपलब्ध नहीं होने का उल्लेख किया गया है।

सूची में वाहनों की स्थिति के आधार पर उनका अनुमानित मूल्य भी दर्ज किया गया है, जो कई वाहनों के लिए ₹2,000 से ₹4,500 तक है।
दस्तावेज के अनुसार परिवहन विभाग ने वाहनों का भौतिक/यांत्रिक परीक्षण करने के बाद उनका मूल्यांकन तैयार किया है। अब इन वाहनों के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here